फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jac Delhi: आज से नए छात्रों को पंजीकरण का मौका, इस बार चूके तो नहीं मिलेगा दूसरा चांस

Tue, 11 Oct 2022 01:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दाखिला कर रही ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) के मुताबिक, जिन छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा दी है और एक सितंबर से 25 सितंबर के दौरान दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे से लेकर 12 अक्तूबर  शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आज से नए छात्रों को दाखिला का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास दो दिन का अवसर है। साथ ही जिन छात्रों ने आवेदन कर दिया है, वे अपने कॉलेज या कोर्स के विकल्प को बदल सकते हैं। उक्त दोनों सुविधाओं के लिए यह आखिरी अवसर है। इसके बाद पोर्टल पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


दाखिला कर रही ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) के मुताबिक, जिन छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा दी है और एक सितंबर से 25 सितंबर के दौरान दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे से लेकर 12 अक्तूबर  शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने पूर्व में आवेदन कर विश्वविद्यालय व कोर्स का विकल्प भर लिया था। ऐसे छात्र भी अपनी वरीयता में बदलाव कर सकते हैं। 

जैक के अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा सिर्फ एक बार दी जा रही है। इसके बाद इस तरह की कोई सुविधा नहीं रहेगी। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अंतिम समय में होने वाली किसी परेशानी से बचने के लिए समय से आवेदन कर दें। इस प्रक्रिया के तहत दो चरणों के बाद खाली रह गई सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के पांच विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए दो चरण की दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


रक्षा, बोनस प्वाइंट व कश्मीरी विस्थापित छात्रों को 13 अक्तूबर को दिखाने हैं प्रमाण पत्र
जैक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्र जिन्होंने रक्षा श्रेणी, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में बोनस प्वाइंट या कश्मीरी विस्थापित श्रेणी के तहत आवेदन किया है। ऐसे छात्रों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना है। बोनस प्वाइंट के लिए आईआईआईटी व अन्य रक्षा और कश्मीरी विस्थापितों को द्वारका सेक्टर तीन स्थित एनएसयूटी में रिपोर्ट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें