फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: रूप नगर में नाले पर बना फुटओवर ब्रिज ढहा, महिला की दर्दनाक मौत, जर्जर हालत में था पुल

Tue, 17 Mar 2026 12:43 PM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रूपनगर के ब्लॉक 3 में मदर डेरी के पास नाले के ऊपर बना एक पुराना लोहे का फुटब्रिज ढह गया। इस हादसे में एक महिला नाले में गिर गई। गोताखोरों ने नाले से महिला को निकाल कर पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
नाले पर बना फुटओवर ब्रिज ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूप नगर इलाके में नाले पर बना एक फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला नाले में गिर गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नाले से महिला को निकाल कर पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला की मौत हो गई।  पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय महिला पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया और वह सीधे नीचे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि फुटओवर ब्रिज काफी जर्जर हालत में था, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें