पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को आईवीएस स्कूल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के 250 छात्रों के अलावा हरा जीवन व जन जागृति एनजीओ ने कार्यक्रम में भागीदारी दी।
स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि इस दौरान पोस्टर व बैनर लेकर सेक्टर-02 स्थित कैंपस से सेक्टर-15 तक पैदल मार्च निकाला गया। छात्रों ने सड़क पर ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई भी की। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की।