जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकिंग...
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन विभिन्न संगठनों व समाजसेवी संस्थाओं के जरिये लॉकडाउन की मार झेल रहे जरूरतमंदों की मदद में जुटा है। फाउंडेशन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भी सहयोगी संगठनों ने विभिन्न शहरों में राशन, भोजन के पैकेट, फल व अन्य जरूरत की चीजें गरीबों में वितरित कीं।
लखनऊ में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा व्यापारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। ये पैकेट गोमती नगर के खरगापुर, कमता चौराहा, डुडौली गांव आदि क्षेत्रों में गरीबों को बांटे गए।
गाजियाबाद में महाराजा अग्रसेन रसोई, प्रोफेसर सत्यदेव सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन ने भोजन और राशन वितरण किए। कानपुर में फाउंडेशन की प्रेरणा से जागरूक समाजसेवियों ने बृहस्पतिवार को शहर से गांव तक हजारों लोगों को भर पेट भोजन उपलब्ध कराया।
इटावा में ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम शरण गुप्ता ने आवास पर विधायक सरिता भदौरिया के साथ जरूरतमंदों को राशन बांटा। फर्रुखाबाद में फाउंडेशन की अपील पर सपा नेता विवेक यादव ने याकूतगंज में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी।
सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ फाउंडेशन ने गरीबों को खाना खिलाया खाना। झज्जर में पंचायती गुरुद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति और आप हमारी तरफ से आदि संस्थाओं ने भोजन के पैकेट वितरित किए।