फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर छात्रों के लिए देश-विदेश से आ रहे भोजन के ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2000 से अधिक पैकेट पहुंचे
विज्ञापन

ऑनलाइन ऑर्डर से लेकर लंगर तक, प्रदर्शनकारियों के लिए लगातार पहुंच रहा खाना

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बीच भोजन की व्यवस्था चर्चा का विषय बनी है। देशभर के साथ अमेरिका व कनाडा से भी भोजन के ऑर्डर आ रहे हैं। स्विगी, जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों के डिलीवरी पार्टनर लगातार प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
कई डिलीवरी पार्टनरों को यह नहीं पता होता कि खाना किसने भेजा है। ऐप पर सिर्फ ऑर्डर नंबर व लोकेशन दिखती है। स्वयंसेवकों के अनुसार, दो दिनों में करीब 2000 से अधिक ऑर्डर आ चुके हैं। इनमें पिज्जा, बर्गर, समोसे, थाली, बिरयानी शामिल हैं। कई ऑर्डर कुछ हजार से 20 हजार रुपये तक के बताए जा रहे हैं। कनॉट प्लेस, लक्ष्मी नगर व करोलबाग के रेस्तरां भी बड़ी मात्रा में खाना भेज रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन स्थल पर दाल-चावल, खिचड़ी, पूरी-सब्जी, बिस्किट, फल व पैक्ड पानी समेत कई स्टॉल्स लगे हैं। ललिता ने आधे दिन की कमाई से पानी की बोतलें बांटीं, मयूर विहार के हर्षित ने समोसे बांटे।
विज्ञापन

स्वयंसेवक सिंद्धात ने कहा, लोग लगातार ऑर्डर कर रहे हैं, हम सिर्फ सही लोगों तक पहुंचा रहे हैं। फैजल ने कहा, खाना पहुंचाकर चैन मिलता है। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, आंदोलन जारी रहेगा। अधिकांश भेजने वालों ने अपनी पहचान गुप्त रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें