फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पीछा करता पहुंचा गुड़गांव

Mon, 03 Nov 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत एक चालक की करतूत ने बीती शाम हंगामा खड़ा कर दिया। नोएडा से आ रही महिला वकील की गाड़ी का पीछा करते हुए युवक गुड़गांव तक पहुंच गया। लेकिन मामला यही नहीं रुका।
विज्ञापन


महिला की गाड़ी का ओवरटेक कर उसे रुकवाने की कोशिश की तो महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने चालक को धुन दिया। नशे में धुत चालक की हालत को देखते हुए लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

साउथ सिटी फेज एक में रहने वाली महिला वकील याचना ठाकरान शनिवार को किसी काम से नोएडा से अपनी गाड़ी में लौट रही थी। दिल्ली छतरपुर के पास उसने गाड़ी रोकी तो यहां आरोपी चालक विनोद कुमार अपनी गाड़ी में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


गाड़ी में अकेली महिला को देख उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पहले तो महिला ने अनदेखी कर दी। लेकिन उसकी गाड़ी का पीछा करते हुए जब आरोपी गुड़गांव तक पहुंच गया। इस पर महिला घबरा गई और उसने अपने पिता को फोन कर सारी बात बताई।

पिता ने किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर आने की सलाह दी। लेकिन गुड़गांव में पहुंचते ही आरोपी की हरकतें बढ़ गई। लालबत्ती पर वह महिला की तरफ अश्लील इशारे करने लगा। देर शाम महिला किसी तरह साउथ सिटी मार्केट के पास पहुंची तो चालक ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक उसे रुकने का इशारा करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। महिला ने सारी कहानी बताई तो इकट्ठा भीड़ ने आरोपी चालक को गाड़ी से निकाल उसकी जमकर धुनाई कर डाली। हंगामा होते देख लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। जिस पर सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया उस वक्त वह नशे में पूरी तरह धुत था। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी विनोद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां उसे सख्त हिदायत देते हुए जमानत मिल गई। सेक्टर-40 थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें