फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सोशल मीडिया पर सांसद बने सबकी पसंद, दिल्ली के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों के बढ़ गये फॉलोअर्स

Thu, 06 Jun 2024 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक कार्की, नई दिल्ली

सार

चुनाव के नतीजे आने के बाद से इनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी और नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का नाम सबसे ऊपर है। इन्हें हजारों की तादाद में फॉलो किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के नवनिर्वाचित सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित सांसद सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। चुनाव के नतीजे आने के बाद से इनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी और नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का नाम सबसे ऊपर है। इन्हें हजारों की तादाद में फॉलो किया जा रहा है।

विज्ञापन


सांसद नियुक्त किए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर बीते दो दिनों में 13 हजार फॉलोअर्स मनोज तिवारी के बढ़े हैं। समर्थकों ने उनकी जीत की खुशी में उन्हें प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी फोटो, वीडियो को लाखों लाइक्स मिले रहे हैं।

दिलचस्प यह है कि मनोज को अकेले बुधवार को 12 हजार से अधिक फॉलोअर्स मिले हैं। वहीं, इसी प्लेटफॉर्म पर बांसुरी को भी 13 हजार से अधिक बार फॉलो किया जा चुका है। परिणाम घोषणा के बाद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा की। वह इसमें सबको धन्यवाद करती नजर आईं। वीडियो को करीब 12 घंटों में दो लाख से अधिक बार देखा गया और हजारों की तादाद में यूजर्स ने कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया साझा की। 
विज्ञापन


मनोज तिवारी का गीत कर रहा ट्रेंड
इस बीच मनोज तिवारी का गीत भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने पर 1.32 लाख से अधिक इंस्टा रील बन चुकी हैं और यूजर उनके गाने पर रील बनाकर मनोज को ही नहीं, बल्कि अपने प्रिय नेता को भी बधाइयां दे रहे हैं। नए गीत पर मनोज ने भी एक रील बनाई, जिसे अभी तक 52 लाख से अधिक बार देखा का चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें