पूर्वी दिल्ली। मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए निगम ने पूर्वी क्षेत्र में बड़ी मशीन से फॉगिंग अभियान शुरू किया है। उपायुक्त अजहरोद्दीन जहीरोद्दीन काजी ने अभियान का शुभारंभ किया। अब सभी वार्डों में बारी-बारी से फॉगिंग होगी, मच्छर प्रभावित इलाकों को प्राथमिकता मिलेगी।
पहले छोटी मशीनों से घर-घर फॉगिंग हो रही थी। बड़ी मशीन से कम समय में अधिक क्षेत्र कवर होगा। पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष यशपाल कैंतुरा ने बताया कि फिलहाल यहां डेंगू-मलेरिया कम है, पर अलर्ट है। मलेरिया विभाग स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रहा है। निगम ने लोगों से पानी जमा न होने देने की अपील की है। ब्यूरो