बुधवार को छाए रहेंगे बादल
मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान में बादल छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
घने कोहरे से लिपटी रही सुबह
सोमवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक के साथ 22.4 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 9.1 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 10.1, लोधी रोड में 9 व पालम में 8.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
नए साल पर बारिश के आसार
दिल्ली में इस बार नए साल पर भी मौसम खराब रह सकता है। हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिल्ली में 31 दिसंबर को बादल छाऐंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों यानी 31 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री तक आ सकता है। इससे ठिठुरन का अहसास होगा। गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 से 20 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल के बीच अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20 से 23 और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।