दिल्ली-एनसीआर के घने कोहरे का शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। दृश्यता 200 मीटर से भी कम होने पर करीब 36 रेल गाड़ियां चार घंटे से ज्यादा की देरी से राजधानी पहुंची जबकि करीब 35 ट्रेनें रद्द रहीं।
इसमें ज्यादातर राजधानी एक्सप्रेस शामिल थीं। वहीं, 24 से ज्यादा तयशुदा समय से देरी से चलीं। कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 12 घंटे देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे इसकी रवानगी का समय भी बदलना पड़ा। शाम करीब 3:45 पर नई दिल्ली से रवाना वाली ट्रेन 11 घंटे बाद ढाई बजे रवाना हुई।
शुक्रवार को राजधानी में देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस सवा छह घंटे लेट थी। वहीं, राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा राजधानी साढे़ चार घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी साढ़े चार घंटे, रांची राजधानी साढ़े चार घंटे भुवनेश्वर राजधानी सवा चार घंटे, मुंबई सेंट्रल राजधानी सवा दो घंटे और जम्मू राजधानी एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची।
इसके अलावा महाबोधि एक्सप्रेस दस घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस नौ घंटे, शिवगंगा, जीटी एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस व कर्नाटक एक्सप्रेस आठ घंटे, सचखंड एक्सप्रेस व श्रीधाम एक्सप्रेस सात घंटे, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस लगभग साढ़े छह घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस, इलाहाबाद दूरंतो, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस हजूर साहिब एक्सप्रेस पांच से छह घंटे की देरी से पहुंची।
देर से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन-देरी से रवाना हुई
सियालदह राजधानी
2:30 घंटे
कोलकाता राजधानी
1:35 घंटे
पटना राजधानी
1:25 घंटे
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
7:55 घंटे
सिकंदराबाद दूरंतो
7 घंटे
श्रीधाम एक्सप्रेस
6:45 घंटे
महाबोधी एक्सप्रेस
5:40 घंटे
महाकौशल एक्सप्रेस
5 घंटे
जीटी एक्सप्रेस
4:40 घंटे
गोवा एक्सप्रेस
4:15 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस
3:05 घंटे
विक्त्रस्मशिला एक्सप्रेस
2:50 घंटे
कैफियत एक्सप्रेस
2:15 घंटे
सियालदह दूरंतो
2:11 घंटे