फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेनों की औसत स्पीड 30 किमी प्रति घंटा, सोमवार को ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Mon, 12 Dec 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरा दिल्ली - फोटो : self
विज्ञापन
घने कोहरे ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें भी 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत से दौड़ रही है।
विज्ञापन


इसके कारण ट्रेनें घंटों लेट चल ही रही है साथ ही यात्री भी हलाकान हो रहे हैं। ट्रेन के घंटों लेट पहुंचने कारण ट्रेन पुनर्निर्धारित समय से चल रही हैं। इसके साथ ही कई ट्रेन निरस्त भी हो रही हैं।

रविवार को घने कोहरे के कारण रेलवे यातायात बाधित रहा। करीब 200 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें 91 से अधिक ट्रेन घंटों लेट चलीं तो 44 ट्रेनें अपने समय पर रवाना नहीं हुईं। शताब्दी, राजधानी, सुपर फास्ट ट्रेन समेत लंबी दूरी की अन्य ट्रेन भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकीं। रीवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपर्क क्रांति, हावड़ा (13049) एक्सप्रेस व फिरोजपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी शाम 5:50 बजे की जगह सोमवार सुबह 5 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई। इसी तरह नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी शाम 4:25 की जगह देर रात डेढ़ बजे के लिए पुनर्निर्धारित हुई। हावड़ा राजधानी भी देर रात 12:20 बजे के लिए निर्धारित की गई। इसी तरह नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, अमृतसर शताब्दी, सिक्किम महानंदा, नॉर्थ ईस्ट, शान-ए-पंजाब, महाबोधी, श्रमजीवी, महाकौशल, आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर समेत कई ट्रेन परिवर्तित समय से घंटों लेट रवाना हुईं।
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन

. लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12419)
. नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस (12420)
. आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14212)
. लिच्छवी एक्सप्रेस (14005)
. अमृतसर-सहरसा जनसाधारण (15210)
. जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (14673)
. कालका-हावड़ा-कालका (12312)
. संगम एक्सप्रेस (14164)
. अलीगढ़-देहरादून एक्सप्रेस (14113)
. देहरादून-अलीगढ़ एक्सप्रेस (14114)
. पदमावत एक्सप्रेस (14208)
. हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस (14605)

मंगलवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन
. नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (12566)
. अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (15212)
. पदमावत एक्सप्रेस (14207)

बुधवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन
. दिल्ली-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14206)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें