फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : डेढ़ माह के लिए 20 ट्रेनें कैंसल

Mon, 23 Dec 2013 04:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 10 दिन से रेलयात्रियों पर कहर बरपा रहे घने कोहरे ने उन्हें और आफत में डाल दिया। जबरदस्त धुंध के चलते रेल प्रशासन ने 28 दिसंबर से फरवरी के मध्य तक 20 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन


छह ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। इनमें से 10 ट्रेनें गाजियाबाद और आनंद विहार से होकर गुजरती हैं। इससे गाजियाबाद के यात्रियों को भी परेशानी से जूझना पड़ेगा।

क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए दूर दराज जाने वालों का प्लान प्रभावित हो गया है। ट्रेनों के कमी के चलते अन्य गाड़ियों में टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है, क्योंकि दूसरी ट्रेनों में पहले से ही वेटिंग लिस्ट लंबी है।
विज्ञापन


पूरब की ओर जाने वालों को होगी परेशानी
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/74), हावड़ा दिल्ली एक्प्रेस (13039/40), लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/06), गढ़वाल एक्सप्रेस (14043/44), उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) रद्द की गईं हैं।

नई दिल्ली-आगरा सिटी इंटर सिटी (14211/12), नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी (14681/82), अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19611/12), अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19613/14), वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस (14265/66) पूरी से तरह से कैंसल रहेगी।

जबकि हावड़ा-दिल्ली लाल किला एक्सप्रेस (13111), हावड़ा-श्रीगंगानगर उद्यान अंबा एक्सप्रेस (13007/08) आंशिक रूप से कैंसल रहेंगी।

27 घंटे लेट चल रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस
आनंदविहार जंक्शन से गुवाहाटी को जाने वाली नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 27 घंटे लेट चल रही है। जनता एक्सप्रेस 19 घंटे, महाबोधी, फरक्का 13 घंटे, लाल किला, पूर्वा, कालका नौ घंटे की देरी से पहुंचीं।

वैशाली तीन घंटे, संपर्कक्रांति, ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे, आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस 14 घंटे, नीलांचल सात घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति साढ़े 12 घंटे, जन साधारण 10 घंटे, रीवांचल 11 घंटे, उत्कल, छत्तीसगढ़ ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं।

कोहरा कम हुआ तो शुरू होगी बुकिंग
नार्दर्न रेलवे प्रशासन ने इन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग 28 दिसंबर तक बंद कर दी है, जो अलग-अलग गाड़ी के हिसाब से 15, 16 और 17 फरवरी तक बंद रहेगी। अगर कोहरा कम होता है तो रेलवे तीन दिन पहले यात्रियों को सूचना देकर ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर देगा।

स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों का पता कर लें
रेलवे ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए नया फरमान जारी किया है। इसके लिए बाकायदा इश्तहार चस्पा किए जा रहे हैं। ट्रेन के सफर के लिए घर से निकल रहे हैं तो एक बार रेलवे के पूछताछ नंबर पर 139 पर फोन कर ट्रेन की जानकारी जुटा लें।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता माइकल ने बताया कि यात्रियों को इसी दिक्कत से बचाने के लिए यह पहल की गई है। अक्सर कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होती हैं। ऐसे में यात्रियों को देर तक इंतजार करना पड़ता है। गुड़गांव के यात्री 2253922 पर कॉल कर भी ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें