फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे-बारिश का डबल टॉर्चर: दिल्ली में ट्रैफिक की थमी रफ्तार, 331 उड़ानें लेट, ट्रेनों का बिगड़ा टाइमटेबल

Wed, 31 Jan 2024 08:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे की वजह से दिल्ली में विमानों और ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 331 विमान देरी से संचालित हुए। वहीं दूसरी तरफ 70 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जिसकी वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोहरे ने बिगाड़ी विमान-ट्रेनों और ट्रैफिक की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह के वक्त कोहरा और शाम को बारिश ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की गति को थामे रखा तो एयरपोर्ट के रनवे से विमानों के संचालन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को दिल्ली आने वाली 70 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कोहरा और खराब मौसम ने सबसे अधिक विमानों को प्रभावित किया। 

विज्ञापन


खराब मौसम का ट्रेन और उड़ानों पर असर
दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 331 विमान काफी विलंब से संचालित हुए। इनमें 260 से अधिक घरेलू विमान शामिल है। बारिश की वजह से शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच विमानों के संचालन में काफी परेशानी हुई। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तर भारत में कोहरा और ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल रही है, अब बारिश की वजह से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगा है। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले कई विमान 3-4 घंटे की देरी से संचालित हुए।

श्रीनगर जाने वाला विमान एसजी-8473 सुबह 8 बजे की जगह दोपहर 1:22 बजे उड़ान भर सका। इसी तरह पटना के लिए उड़ान भरने वाला एसजी-8721 सुबह 8:30 बजे की जगह दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित की गई। इसके अलावा श्रीनगर, गोवा, अहमदाबाद, जयपुर समेत कई जगहों के लिए उड़ान भरने वाले विमान काफी देरी से संचालित हुए।

घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल भी घट गई है। सबसे अधिक ट्रेन उत्तर भारत की प्रभावित हो रही है। भुवनेश्वर राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, राजेंद्र नगर राजधानी, सियालदाह राजधानी समेत 70 से अधिक ट्रेन घंटों देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा वैशाली, सप्तक्रांति, सत्याग्रह, रीवा, कैफियात, कामाख्या-दिल्ली, हैदराबाद-नई दिल्ली, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार हुई जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें