गुड़गांव में राजीव चैक पर पुल के नीचे वेश्यावृति के अपराध में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें10 पुरूष और 8 महिलाएं शामिल हैं।
कल रात को गुडगांव पुलिस की महिला अधिकारी निरीक्षक उमेश बाला को एक गुप्त सूचना मिली की राजीव चैक पुल के नीचे वेश्यावृति का धन्धा चल रहा है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पार्टी बनाकर एक्सप्रेस वे राजीव चैक पर पहुंचकर देखा तो वहां वेश्यावृति का धंधा सरेआम चल रहा था। कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने योजना बनाई थी।