हिंडन हवाई अड्डा बनने के करीब तीन महीने बाद भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया उड़ान सेवा शुरू नहीं करा पाई है। कारण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ हुआ समझौता आड़े आ रहा है।
क्षेत्रफल - 5425 वर्ग मीटर
संचालन क्षमता - 300 यात्री
चेक इन काउंटर - 8
बैगेज क्लेम करूजल - दो
सिक्योरिटी फ्रिस्किंग बूथ - चार
कार पार्किंग - 90 कार
परियोजना लागत - 40 करोड़
उद्घाटन - 8 मार्च ( प्रधानमंत्री द्वारा)
जिलाधिकारी ने अनुरोध किया था कि लखनऊ रूट पर भी उड़ान सेवा शुरू हो, जिसे अथॉरिटी ने स्वीकार कर लिया है। अब जीएमआर से बातचीत के बाद अथॉरिटी ने उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की है। - सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व