फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: कीर्ति नगर में फ्लैट में लगी आग, बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत, बेटा झुलासा

Tue, 11 Apr 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
दिल्ली के कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन इलाके मेें सोमवार देर रात एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग में बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मृत महिला की शिनाख्त महिंदर कौर (78) के रूप में हुई है। जबकि बेटे के नाम सुरेंदर पाल (49) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब एक बजे सी ब्लॉक मानसरोवर गार्डन के एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। उसके बाद दमकल कर्मी कमरे में घुसे। कमरे में बिस्तर जला हुआ था और धुआं भरा हुआ था। दरवाजा के पास ही महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। वहीं छत पर इनका बेटा बेसुध पड़े मिले। दोनों को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महिला के बेटे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की
छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आग लगने के बाद खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन कमरे में धुआं भर जाने की वजह से वह गेट से बाहर नहीं निकल गई और धुएं के चपेट में आने से वहीं गिर गई। वहीं बेटे ने छत पर जाकर खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह वहां बेहोश हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को गैस चूल्हे पर जला हुआ कागज मिला है। दोनों कमरे का बिस्तर जला हुआ है। सुरिंदर के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान के आधार पर पता चल पाएगा कि यह हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन


महिला के पति का चल रहा है इलाज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति बावा सिंह काफी दिन से बीमार हैं। वह पिछले पांच दिन से माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे सुरिंदर अपने भाई बहन के साथ लंदन में रहते हैं। पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद सुरिंदर दिल्ली आए थे और पिता का इलाज करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें