फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में भंग, यमुना में डूबने से पांच युवकों की मौत

Tue, 18 Mar 2014 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के रंग में अचनाक तब भंग पड़ गया जब नहाते वक्त यमुना में डूबने से पांच लड़कों की मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक घटना सोनिया विहार इलाके की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को पांच युवक होली खेलने के बाद यमुना में नहाने के लिए गए हुए थे। इनकी पहचान धीरज, रॉबिन, योगेश (23), सुरेश (24) और प्रवीण (25) के रूप में हुई है।

घटना के काफी देर बाद इनके एक दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक मदद पहुंचती बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

जमकर पी रखी थी शराब

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शाम 4:20 बजे के आसपास फोन पर घटना की सूचना मिले जिसके तुरंत बाद विभाग की बचाव टीम वहां पहुंच गई।

काफी मेहनत के बाद पांचो युवकों को पानी से बाहर निकाला जा सका और तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने जमकर शराब पर रखी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि जांच टीम ने इसमें किसी भी तरह की साजिश से इंकार नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें