फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पांच साल की बच्ची से हैवानियत, मासूम के पेट के रास्ते डॉक्टरों को बनाना पड़ा मलद्वार

Sun, 07 Jul 2019 05:56 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पांच वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के द्वारका इलाके में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत ऐसी है कि डॉक्टरों को उसके पेट के रास्ते मलद्वार बनाना बड़ा है।

विज्ञापन

 
घटना के बाद पीड़ित मासूम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसके जख्मी शरीर को ऑपरेशन के जरिए ठीक करने की कोशिश की है। बच्ची की हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक मासूम जब अस्पताल पहुंची तो उसके निजी अंग बुरी तरह से जख्मी थे। इसी वजह से डॉक्टरों को उसके जख्मी हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। बच्ची के शौच का रास्ता बुरी तरह से जख्मी होने की वजह से उसकी आंतें फट गई थीं। उसके पेट में इंफेक्शन न हो इसलिए डॉक्टरों को उसके शौच का रास्ता भी ऑपरेशन कर बंद करना पड़ा। इतना ही नहीं डॉक्टरों को बच्ची का मलद्वार पेट के रास्ते बनाना पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि आंतों की जख्म को ठीक होने में 3-4 महीने लग सकते हैं। इसके बाद ही मलद्वार वापस उसी रास्ते से किया जा सकेगा। इसके लिए फिर से ऑपरेशन करना होगा। सफदरजंग अस्पताल में जिस जगह बच्ची को रखा गया है, वहां पुलिस का पहरा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें