- गोल पोस्ट पर लटककर खेल रहा था मासूम, सिर के बल गिरने पर अचेत अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया
- मासूम के पिता मंदिर परिसर में पिछले 15 साल से सिक्योरिटी गार्ड की कर रहे नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। अक्षरधाम मंदिर परिसर में फुटबॉल गोल पोस्ट से गिरकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चों के साथ गोल पोस्ट पर लटक खेलते हुए करीब 8 फीट ऊंचाई से सिर के बल गिरकर मासूम घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम के परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मूल रूप से गुजरात का रहने वाला मासूम अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर परिसर में रहता था। बच्चे के पिता मंदिर परिसर में पिछले करीब 15 सालों से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं।
मंडावली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम की मौत के बाद परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अपने स्तर पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।