फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में उमसभरी सुबह से हुई दिन की शुरुआत, हल्की बारिश की संभावना

Mon, 08 Apr 2019 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गर्मी का मौसम - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के दिन की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई। सुबह का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि मंगलवार से तामपान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद रविवार शाम को पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें