फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से 17 वर्ष की आयु वाले अधिक कोरोना संक्रमिण : दिल्ली सीरो सर्वे

Tue, 25 Aug 2020 04:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में पांच से 17 साल वाले किशोर सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के संपर्क में आए। यह दावा दिल्ली सरकार की ताजा सीरो सर्वे रिपोर्ट में किया गया है। यह सर्वे एक से सात अगस्त के बीच किया गया और इसके अनुसार राजधानी के 29.1 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुईं। 

विज्ञापन


इस सर्वे में चार आयु वर्गों के करीब 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 25 फीसदी 18 साल से छोटे, 50 फीसदी 18-50 आयु वर्ग, शेष लोग 50 साल से अधिक आयु वाले थे। इनमें 5 से 17 साल वाले 34.7 फीसदी कोरोना के संपर्क में आए। वहीं 50 साल से अधिक आयु वाले 31.2 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। वहीं 18 से 50 साल की आयु वाले 28.5 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुई। 

वहीं आईसीएमआर का कहना है कि 21 अगस्त तक देश में 61.31 फीसदी मरीज 21 से 50 साल की आयु वाले थे। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को उनके बड़ों से संभवत: यह संक्रमण हुआ। डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि बच्चों व किशोरों को घर में रोक कर रखना बेहद मुश्किल है। हालांकि वह स्कूल नहीं जा रहे हैं लेकिन खेलने के लिए घर से बाहर तो जाते ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें