फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में गांजा तस्करों पर एक्शन: लाखों का गांजा खपाने के चक्कर में थे तस्कर, पांच को पुलिस ने दबोचा

Fri, 05 Jan 2024 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में 25 किलो गांजे के साथ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गांजा लेने एक महीने में 3 से 4 बार उड़ीसा जाते थे।
विज्ञापन
गांजा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से उच्च गुणवत्ता वाला 25 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में तस्करी करते थे। ये गांजा लेने एक महीने में 3 से 4 बार उड़ीसा जाते थे।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर सतीश की टीम में तैनात हवलदार रामनिवास को गुप्त सूचना मिली कि ड्रग गिरोह का एक सदस्य उच्च गुणवत्ता वाले गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से गांधी विहार, दिल्ली के इलाके में पहुंचाने के लिए आने वाला है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार की देखरेख में एसआई राजाराम, राकेश, एएसआई रणधीर व आदित्य की टीम ने गांधी विहार क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी हर्षवर्धन(19) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी हर्षवर्धन ने आसानी से पैसा कमाने के लिए दिल्ली/एनसीआर के इलाके में उच्च गुणवत्ता वाले गांजे की आपूर्ति का नेटवर्क खड़ा किया है। वह दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे ग्राहक बनाता है जो नियमित रूप से उससे गांजा खरीद सकें। अपने अवैध कारोबार को बढ़ाने के लिए वह उड़ीसा से गांजा लाता था। वह पिछले 5-6 महीनों से दिल्ली में इसकी आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन

तीन खरीदार भी गिरफ्तार किए गए
इसके बाद पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन की निशानदेही पर वीपीओ गोदीशाई, बोडापाड़ा, जिला नयागढ़, उड़ीसा निवासी बिश्वजीत महापात्रा उर्फ डीजे(23) के साथ 3 खरीदार तिलक नगर दिल्ली निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ सोनू (45), ट्रांजिट कैंप, रघुबीर नगर, दिल्ली निवासी अमित कुमार तिवारी उर्फ जाम, (29) और जल विहार, लाजपत नगर, दिल्ली निवासी अरुल पांडियन( 25) को गिरफ्तार कर लिया। वे आरोपी हर्षवर्धन से गांजा खरीद कर मजदूरों, दैनिक मजदूरों जैसे ऑटो/ई रिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों आदि को बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें