फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने 5 पुलिसवालों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने पुलिसवालों को निशाना बनाया। रविवार देर रात तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने पांच पुलिस वालों को रौंद डाला।
विज्ञापन


कार ने ड्यूटी पर तैनात पांच ट्रैफिक पुलिसवालों का अपना निशाना बनाया। सभी पुलिसकर्मी फिलहाल अस्पताल में हैं। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और एक टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में उसने सड़क पर लगे बैरिकेड में टक्कर मार दी।

कर ने लगातार दो बैरिकेड को टक्कर मारी जिसमें से एक बैरिकेड की चपेट में पांचों पुलिसवाले आ गए। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

कार में सवार महिला भी घायल

हादसे में घायल दो पुलिसवालों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि आजकल दिल्ली पुलिस रात में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए अभियान चला रही है।

रविवार की रात हादसे के दौरान वजीराबाद से कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाली सड़क पर भी पुलिस का यह अभियान चल रहा था।  बताया जा रहा है कि कार में एक महिला सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार महिला भी घायल हुई है।

हालांकि पुलिस ने मौके से कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि कार की स्पीड कितनी थी और ड्राइवर ने उस दौरान शराब तो नहीं पी रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें