फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वें फ्लोर पर लिफ्ट में फंसी 5 की जान, 30 मिनट तक मांगते रहे मदद

Sat, 14 Jul 2018 04:00 AM IST
आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

शहर की सोसायटी की लिफ्ट लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। रोजाना किसी न किसी सोसायटी की लिफ्ट में फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जबकि मेंटेनेंस के नाम पर बिल्डर प्रति माह हजारों रुपये वसूल रहे हैं, लेकिन लिफ्ट की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। ताजा मामला शुक्रवार का है जब सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी में लिफ्ट खराब होने से पांच लोग आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे।

विज्ञापन

 
दरअसल, संकल्प श्रीवास्तव सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी के 22वें फ्लोर पर रहते हैं। यहां बिल्डर प्रति माह मेंटेनेंस के नाम पर 4500 रुपये लेता है। जो बाकी सोसाइटी से अधिक है। यहां तीन लिफ्ट हैं। एक लिफ्ट ई ब्लॉक की शुरू से बंद पड़ी है। दो लिफ्ट काम करती हैं, लेकिन रोजाना लिफ्ट किसी न किसी कारण बंद हो जाती हैं।

संकल्प ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह चार दोस्तों के साथ 22वें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट से आ रहे थे। 17वें फ्लोर पर लिफ्ट अचानक बंद हो गई। काफी कोशिश के बाद भी लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। शुक्र है कि फोन में नेटवर्क आ रहा था। परिचित को फोन किया तो आधे घंटे के बाद मेंटेनेंस मैन ने लिफ्ट चालू की। इसके बाद वह बाहर निकल सके।
विज्ञापन


लिफ्ट के बाहर एक भी गार्ड नहीं रहता है। कई बार बिल्डर से इसकी शिकायत की गई है। प्रदर्शन भी किया गया है, लेकिन बिल्डर का कहना है कि लिफ्ट बंद होने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। ये लिफ्ट कंपनी का फॉल्ट है। ऐसे ही मामले हाल ही में सेक्टर-77 स्थित सिविटेक सोसाइटी, ईको विलेज, अजनारा, सौंदर्यम, निराला, आम्रपाली जोडियेक, एवीजे हाइट्स व सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में सामने आ चुके हैं। यहां के लोग अपने बच्चों को लिफ्ट से भेजने में घबराने भी लगे हैं।

विज्ञापन

आग बुझाने वाले उपकरण भी खराब

lift
आग बुझाने वाले उपकरण भी खराब
सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि यहां आग बुझाने वाले उपकरण शोपीस के लिए लगे हैं। ये पूरी तरह से जंग खा चुके हैं। इमरजेंसी में ये काम भी नहीं करेंगे। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिल्डर कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है।

हाल ही में हुईं घटनाएं
- सेक्टर-52 अंतरिक्ष सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने के चलते एक बुजुर्ग व महिला घंटों लिफ्ट में फंसे रहे।
- गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में पिछले सप्ताह लिफ्ट में खराबी के चलते महिला घायल हो गई थी।
- निराला सोसाइटी में बिजली गुल होने पर महिला आधे घंटे तक फंसी रही।
- ईको विलेज टू सोसायटी में नौ साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया था।
- आम्रपाली प्लेटिनम में एक 10 साल की बच्ची लिफ्ट में फंसी रही।
- सेक्टर-63 अजनारा सोसाइटी में एक 2 साल की बच्ची अपने दादा के साथ घंटों लिफ्ट में फंसी रही।
- सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में विवेक तकनीकी खराबी के कारण आधा घंटा लिफ्ट में बंद रहे।
- सेक्टर-77 स्थित सिविटेक सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने की वजह से 7 बुजुर्ग करीब 1 घंटा लिफ्ट में फंसे रहे।

नेफोमा अध्यक्ष, अन्नू खान ने कहा कि सोसाइटी की लिफ्ट के लिए कानून बनाना चाहिए। जिसके तहत किसी की जिम्मेदारी तय हो जाए। अगर कानून बना दिया गया तो बिल्डर पीछे नहीं हट सकेगा। इससे लिफ्ट की समस्या को खत्म किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें