फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित, औद्योगिक अनुभाग के सचिव ने जारी किए आदेश

Tue, 03 Dec 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पिछले 25 नवंबर से किसानों के कई संगठन आंदोलन कर रहे है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 26 से 28 तक उन्होंने धरना किया। इसके बाद 29 से 1 दिसंबर तक किसान यमुना प्राधिकरण पर अपना पड़ाव डाले रहे।
विज्ञापन
Noida Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 फीसदी भूखंड आवंटन व 2013 की भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग को लेकर अड़े किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। यह टीम राजस्व परिषद की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य करेगी। शासन स्तर पर देर रात औद्योगिक अनुभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश ने टीम गठन का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर समिति के अध्यक्ष होंगे। विशेष सचिव पीयूष शर्मा, एसीईओ नोएडा प्राधिकरण संजय खत्री, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ यमुना प्राधिकरण कपिल सिंह समिति के  सदस्य होंगे। यह समिति बिंदुबार आख्या और संस्तुति एक माह में शासन को उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन

बता दें पिछले 25 नवंबर से किसानों के कई संगठन आंदोलन कर रहे है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 26 से 28 तक उन्होंने धरना दिया। इसके बाद 29 से 1 दिसंबर तक किसान यमुना प्राधिकरण पर अपना पड़ाव डाले रहे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह 2 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली कूच करने से पहले ही उन्हें नोएडा के बॉर्डर पर रोक लिया गया। इसके साथ ही कई दौर की बैठक किसानों के के साथ अधिकारियों की हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। अब शासन स्तर से समिति गठित होने के बाद किसानों की समस्या के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें