फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड: कोर्ट से कॉपी मिलने के बाद बनाएंगे रणनीति: जान मोहम्मद

Sun, 28 Aug 2016 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिसाहड़ा में गोहत्या के मामले में हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही इकलाख के छोटे भाई जान मोहम्मद अधिवक्ताओं से विचार विमर्श करके आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने हाईकोर्ट में आदेश की नकल के लिए अर्जी दी हुई है। सोमवार को नकल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जान मोहम्मद ने बताया कि इकलाख की हत्या के आरोपी लोगों ने अनावश्यक रूप से दबाव बनाने के लिए ही गोहत्या का झूठा मामला दर्ज कराया है। वह अपने परिवार के साथ कई सालों से दादरी में रह रहे हैं।

अदालत से उन्हें राहत नहीं मिलने की जानकारी मिली है, लेकिन कोर्ट के आदेश की नकल अभी नहीं मिली है। नकल मिलने पर वकीलों से विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस संबंध में अभी कोर्ट जाने या नहीं जाने के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें