दिल्ली एनसीआर में रह कर मीडिया पोर्टलों और चैनलों में काम करने वाले कुछ मीडियाकर्मियों को फर्जी खबरें फैलाना महंगा पड़ गया। शनिवार को नोएडा पुलिस ने फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में पांच पत्रकारों को गैगस्टर एक्ट के तहत हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए पत्रकारों में सुशिल पंडित, उदित गोयल, रमन ठाकुर, चंदन राय और नीतीश पाण्डेय शामिल हैं। इन सभी पत्रकारों पर आरोप है कि ये अपने न्यूज पोर्टल और चैनलों के माध्यम से पुलिस प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत और बरगलाने वाली खबरें फैलाते थे।