फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई के पास होटल में रुके पांच विदेशी कोरोना संक्रमित, सऊदी अरब से आए थे जमात में

Sat, 11 Apr 2020 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के एरोसिटी एरिया में होटल में ठहरे पांच विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहले तीन टेस्ट में इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी। 

विज्ञापन


आखिरी टेस्ट में ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सऊदी अरब के रहने वाले ये सभी लोग तब्लीगी जमात में भाग लेने के लिए निजामुद्दीन मरकज में आए थे। सभी को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, एयर इंडिया के ग्राउंड हैडिंग स्टाफ की युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तब्लीगी जमात से लौटे 616 लोगों को एरोसिटी के विभिन्न होटलों में हठराया गया था। शुरू में इनमें से एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जबकि 601 की रिपोर्ट नेगेटिव थी। इन सभी को घर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


बचे 14 में से दो प्लाइड प्लाजा होटल, 6 होलीडे इन, 1 रेड फोक्स और 2 अंदाज व बाकी अन्य होटलों में रुके थे। होटल होलीडे इन में ठहरे 6 में से 5 विदेशियों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई। इसकी सूचना सऊदी अरब एंबेसी को दी गई। फिर मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

इसके अलावा, एयर इंडिया के ग्राउंड हैडिंग स्टाफ की एक युवती शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। आरके पुरम में रहने वाली इस युवती और उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन लोगों का पता किया गया, जो गाड़ी में युवती के साथ आते-जाते थे और उसके साथ काम करते थे। ऐसे 25 लोगों का पता लगा है। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें