फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। थाना मुखर्जी नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पांच बांग्लादेशी नागरिकों, रहमत उल्लाह (23), मोहम्मद अशरफुल (23), सलमान भुइयां (25), मो. राशेल (37) और मो. रहीम मियां (33) को गिरफ्तार किया है। यह लोग अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी, बावजूद इसके यह लोग दिल्ली में एक भारतीय दोस्त की मदद से किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अकांक्षा यादव ने बताया कि थाना मुखर्जी नगर में दो समूहों के बीच मामूली कहासुनी की सूचना प्राप्त हुई। वहां दो वयस्क व्यक्ति बांग्ला भाषा में बातचीत करते पाए गए। स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। पता चला कि दोनों व्यक्ति अपने अन्य तीन साथियों के साथ, जो बांग्लादेश के निवासी हैं, मुखर्जी नगर के इंदिरा विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। सभी लोग अलग-अलग तिथियों पर हवाई मार्ग से बांग्लादेश से दिल्ली आए थे और रोजगार के सिलसिले में ग्रीस जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि दिसंबर-2025 से वे ग्रीस से इंटरव्यू कॉल के प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रहे थे और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद दिल्ली में रह रहे थे। इसमें उनकी मदद गणपति बिस्वास नामक व्यक्ति कर रहा था, जो गाल के मालदा टाउन का स्थायी निवासी है। इससे पहले सभी बांग्लादेशी नागरिक दिल्ली के विभिन्न होटलों में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें