- चोरी किया माल हुआ बरामद, वारदात में शामिल दो नाबालिग भी पकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के साइबर थाना पुलिस ने गोदाम से 39 किलो तांबे की चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान करण (19), अनुप उर्फ अनुज (18) और चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर मोहम्मद इश्तकर उर्फ बब्बन (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 39 किलो चोरी किया गया तांबे का स्क्रैप बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 31 जुलाई को मानसरोवर पार्क शाहदरा निवासी स्वप्निल ओझा (24) ने पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि मिलन गार्डन स्थित उसके गोदाम से तांबे के स्क्रैप से भरे सात बैग चोरी हो गए हैं। अगले दिन गोदाम का गेट खोलने के दौरान शिकायतकर्ता और उसके पिता ने परिसर में घुसे दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों ने गोदाम में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।