फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: यह खबर भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रही सुरक्षा जांच से जुड़ी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी नागरिक डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे, लेकिन वीजा समाप्त होने के बावजूद दिल्ली में रुके हुए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद नजरुल इस्लाम फैसल (26), मोहम्मद अमजद हुसैन (26), मोइनुल हुसैन (24), अलामिन (25), मोहम्मद कवासे अली (25), अमरान हुसैन (29) और अफ्रानुल हक भुइयां सामी (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए विदेशी नागरिकों के वीजा और दस्तावेज की जांच के लिए होटल, गेस्ट हाउस और विदेशी नागरिकों के ठहरने वाले वाली जगहों पर सत्यापन हो रहा है। इसमें नबी करीम थाना पुलिस टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में पेश किया। जहां से निर्वासन के निर्देश होने के बाद सभी को हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है। पुलिस इनकी निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें