फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट हो इंडिया-स्वच्छ हो इंडिया अभियान का आगाज 

Thu, 03 Oct 2019 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभियान को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्व जिले में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को फिट हो इंडिया-स्वच्छ हो इंडिया अभियान की शुरुआत की गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। अभियान के पहले दिन यमुना किनारे सफाई भी की। 

विज्ञापन


अभियान में पहले दिन 500 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के कई सीनियर पुलिस अधिकारी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर व रजिस्ट्रार एपी सिद्दिकी मौजूद थे। 

इस मौके पर पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी के छात्रों ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। रेडियो मिर्ची के आरजे नावेद ने कार्यक्रम की मेजबानी की। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार इस अभियान के तहत जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं के सहयोग से लाल बहादुर शास्त्री पॉगिंग रन का आयोजन किया गया। 

पॉगिंग रन एक स्वीडिश व्यायाम है, जिसमें दौड़ने के साथ कूड़े को उठाया जाता है। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने स्वस्थ रहे इंडिया- स्वच्छ रहे इंडिया विषय पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के जरिए छात्रों ने समाज में एकल उपयोग प्लास्टिक और स्वच्छता के प्रतिबंध का संदेश फैलाया।

इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि युवा पीढ़ी इस अभियान को आगे बढ़ा सकती है और भविष्य में इसे एक शानदार सफलता मिल सकती है। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ वातावरण के लिए खुद को समर्पित करने और स्वच्छता के लिए हर सप्ताह दो घंटे का समय देने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें