फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली के प्रथम वर्ष के छात्र ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- किशनगढ़ थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की आईआईटी परिसर में बृहस्पतिवार को प्रथम वर्ष के छात्र हर्षित स्वामी ने फंदा लगा लिया। सहयोगी छात्रों ने आईआईटी के सुरक्षा इंचार्ज को घटना की सूचना दी। दक्षिण-पश्चिमी जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि छात्र हर्षित स्वामी आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में था। वह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट रहता था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8.35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक छात्र ने फंदा लगा लिया है। किशनगढ़ थानाध्यक्ष अजय यादव अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे। कमरे में छात्र छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंचे आईआईटी दिल्ली अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र अपनी मां के साथ उक्त अपार्टमेंट में रह रहा था। उसकी मां 10 मार्च को अपने पैतृक घर झुंझुनू राजस्थान चली गई थीं। पुलिस के मुताबिक मां की अपने बेटे से आखिरी बार 11 मार्च की रात करीब 11 बजे फोन पर बात हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब छात्र फोन नहीं उठा रहा था, तब अपार्टमेंट में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने शक होने पर सुरक्षा कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन

कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान भी दर्ज किया है। उन्होंने अपने बयान में किसी प्रकार की साजिश या संदेह से इनकार किया है।
विज्ञापन

आईआईटी, दिल्ली ने जताया शोक
आईआईटी, दिल्ली ने इस घटना पर शोक जताया है। साथ ही कहा कि दिल्ली पुलिस इस दुखद घटना की जांच कर रही है। दुख की इस घड़ी में संस्थान शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। आईआईटी दिल्ली के डीन स्टूडेंट अफेयर्स ने छात्रों को ईमेल जारी कर कहा कि रजिस्ट्रार द्वारा उचित समय पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। यह चुनौतीपूर्ण समय एक-दूसरे का साथ देने की निरंतर आवश्यकता को याद दिलाता है। वहीं छात्रों ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें