फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां से खिलौने ले जाएं खेलें फिर वापस कर दें

Thu, 16 Apr 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक लाइब्रेरी से तो सभी परिचित हैं, लेकिन खिलौनों की लाइब्रेरी के बारे में कम ही सुनने या देखने को मिलता है। खिलौनों की लाइब्रेरी अब दिल्ली में जल्द ही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


जहां से आप बच्चों के लिए खिलौने घर भी ले जा सकेंगे और बच्चों के खेल लेने के बाद उसे आप वापस कर सकेंगे। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस तरह की टॉय लाइब्रेरी खोलने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से जगह मुहैया कराने के लिए बातचीत भी की है।

बकौल लेखी अपने क्षेत्र की सभी 10 विधानसभा में एक-एक टॉय लाइब्रेरी खोली जाएगी। टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इस तरह की लाइब्रेरी खोेली जाएगी। लेखी ने बताया कि उनकी तमन्ना शुरू से रही है कि गरीब बच्चों के घरों तक खिलौने पहुंचें।
विज्ञापन


टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंकुश जैन ने बताया कि टॉय लाइब्रेरी की सोच अनूठी है। जिस तरह से पुस्तक लाइब्रेरी में लोग पढ़ने आते है और पुस्तक घर लेकर जाते हैं, ठीक इसी अंदाज में टॉय लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी।

खिलौनों का एक बैंक होगा। इसमें एसोसिएशन से जुड़े सभी लोगों की मदद ली जाएगी। सांसद लेखी जैसे ही जगह मुहैया कराएंगी टॉय लाइब्रेरी पर काम शुरू हो जाएगा। खिलौने तो पहले से ही एसोसिएशन के पास हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें