फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का पहला फेरा गाजियाबाद से दिलशाद गार्डन जाएगा

Mon, 31 Dec 2018 06:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
metro - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जिले में मेट्रो चलने की तारीख अभी भले ही तय न हुई हो, लेकिन जीडीए ने यह तय कर लिया है कि मेट्रो को हरी झंडी गाजियाबाद की ओर से दिखाई जाएगी। स्थानीय भाजपा नेता मेट्रो की शुभारंभ कार्यक्रम को विकास स्थानीय चुनावी मुद्दा बनाकर इसका शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी या सीएम योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


जीडीए वीसी कंचन वर्मा का कहना है फेज-दो में गाजियाबाद नए बस अड्डे से दिलशाद गार्डन तक शुरू होने वाली मेट्रो के शुभारंभ कार्यक्रम की रूपरेखा प्राधिकरण व डीएमआरसी मिलकर तैयार कर रहे हैं। मेट्रो का पहला फेर गाजियाबाद से दिल्ली की ओर ले जाया जाएगा। वहीं, शुभारंभ कार्यक्रम न्यू बस अड्डा स्टेशन पर किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। जीडीए सूत्रों का कहना है कि जनवरी के अंत तक मेट्रो को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अब मेट्रो स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम जोरों पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें