नौ साल के लंबे संघर्ष और कई रातें जेल में बिताने के बाद आखिर आरुषि तलवार के मां-बाप को अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप से मुक्त करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें इस कलंक से मुक्त कर दिया।
पेशे से डॉक्टर तलवार दंपति फिलहाल गाजियाबाद के डासना जेल में कैद हैं। आमतौर पर जेल में सुबह उठने के बाद नाश्ते करके नुपुर तलवार जेल में बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं। साथ ही जेल में ही मरीजों को भी देखते हैं और उनका इलाज करते हैं।
हालांकि आज सुबह से ही दोनों के चेहरे पर फैसले को लेकर उत्सुकता थी जो उनके दिनचर्या में भी दिखाई दी। आज नुपुर तलवार ने न तो बच्चों को पढ़ाया और न ही इस दंपति ने मरीजों को देखा।