फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया: ओपन बुक एग्जाम 18 से, ऑड सेमेस्टर के दिशा निर्देश तैयार

Tue, 05 Jan 2021 06:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतिम वर्ष और शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत रैगुलर दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ऑड सेमेस्टर की परीक्षा 18 जनवरी से ओपन बुक मोड से होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक विभाग ने विश्वविद्यालय की पहले ओपन बुक एग्जाम के लिए विशेष तैयारी के तहत गाइडलाइन तैयार की है। खास बात यह है कि तकनीकी खामी आने पर छात्र को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। छात्रों को ओपन बुक एग्जाम से पहले तैयारी का जायजा मॉक ड्रिल की तर्ज मॉक एग्जामिनेशन भी करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


जामिया परीक्षा नियंत्रक विभाग के प्रमुख प्रो. नाजीम हुसैन जाफरी के मुताबिक, छात्रों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अकेडमिक और एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा पास प्रस्ताव के तहत ओपन बुक एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। छात्र अपनी मर्जी से कहीं से भी  कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। जिन छात्रों का रिजल्ट न आने के चलते विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में प्रोविजनल दाखिला लिया होगा, उन्हें 31 जनवरी तक अपने सभी सर्टिफिकेट और दस्तावेज जमा करवाने अनिवार्य होंगे। 

इससे पहले जामिया प्रशासन ने 21 दिसंबर से प्रोक्टेट परीक्षा करवाने का फैसला लिया था। हालांकि छात्रों के विरोध के चलते उस फैसले को वापस लेकर अब विश्वविद्यालय की दोनों काउंसिल से पास प्रस्ताव के आधार पर ओपन बुक एग्जाम विधि से परीक्षा आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


चार घंटे का मिलेगा समय
छात्रों को परीक्षा के दौरान चार घंटे का समय मिलेगा। इसके लिए जामिया की वेबसाइट पर लॉगइन करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले उन्हें लॉगइन करना होगा। तीन घंटे उत्तर पुस्तिका लिखने और एक घंटा उसे अपलोड करने के लिए मिलेगा। इसके अलावा तकनीकी खामी पर एक घंटा अतिरिक्त और दिव्यांग छात्रों को कुल पांच घंटे मिलेंगे। 

महत्वपूर्ण बिंदू
- निजी कंप्यूटर के वेब ब्राउजर, लैपटाप या फिर  स्मार्टफोन पर परीक्षा देने की सुविधा । प्रश्न पत्र पोटर्ल से डाउनलोड करना होगा। यदि दिक्कत आती है तो प्रश्नपत्र व्हाटसऐप के माध्यम से मिलेगा। छात्र को एक अन्य मोबाइल नंबर भी देना होगा, यदि पहले वाले नंबर में कोई दिक्कत आती है तो दूसरे पर मिल जाएगा। 
विज्ञापन


-छात्रों को स्वयं सत्यापित ए 4 साइज के पेपर पर प्रश्नों के उत्तर लिखे होंगे। यही शीट अपलोड होगी। 
. यदि मोबाइल नंबर में तकनीकी खामी आती है तो फिर प्रश्न पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें