फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए पार्षद निधि की 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी : सत्या शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी ने वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए पार्षद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। उसने शुक्रवार को 50 लाख रुपये जारी किए हैं। स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने वर्ष 2025-26 के बजट में पार्षद निधि को बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने और उसे चार किस्तों में जारी करने घोषणा की गई थी। गत वर्ष पार्षदों को उनके मद में 1.55 करोड़ रुपये का प्रावधान होने के बावजूद केवल 25 लाख रुपये मिले थे।
सत्या शर्मा ने कहा कि एमसीडी आयुक्त ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके तहत पार्षद अपने वार्डों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य बिना किसी वित्तीय बाधा के तेजी से करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विशेष फोकस मानसून से पहले बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर है। इसी उद्देश्य से जारी आदेश में सिविल कार्यों के लिए 40 लाख रुपये, इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए पांच लाख रुपये और हॉर्टिकल्चर कार्यों के लिए पांच लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पैसों से टूटी सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, मैनहोल कवर बदलने, नालों की सफाई, स्लैब लगाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने और पार्कों के रखरखाव जैसे कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव, खराब सड़कें और गंदगी जैसी समस्याएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती हैं। ऐसे में समय रहते पार्षदों को पर्याप्त फंड उपलब्ध कराना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें