दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम घर से बाहर खेल रही एक छह साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले ऑटो चालक शेखावत (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के बयान पर सीलमपुर थाना की पुलिस ने अगवा करने, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे एक इंजेक्शन दिया था।
उसके बाद वह बेहोश हो गई थी। आशंका है कि नशे के आदी आरोपी ने बच्ची को नशे का इंजेक्शन दिया होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार छह साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है।