फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 एमजीडी की पेयजल लाइन का पहला हाइड्रोलिक टेस्ट पूरा

Sat, 27 Aug 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे से निकाली गई 16 एमजीडी की पेयजल लाइन का हाइड्रोलिक टेस्ट पूरा हो गया है। अब इस पेयजल लाइन के सेक्टर पांच और नौ के निकट दो और टेस्ट होने शेष हैं। ये दोनों टेस्ट होने के बाद इस पेयजल लाइन से शहर के सेक्टर एक से सेक्टर 23ए तक सभी सेक्टरों के अलावा पालम विहार सहित अन्य रिहायसी कॉलोनियों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


16 एमजीडी की लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद शहर में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी। अभी शहर में 14 एमजीडी की पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है। 16 एमजीडी की लाइन इसके अतिरिक्त है। अभी बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सेक्टर नौ के धोबी घाट तक की लाइन को हाइड्रोलिक प्रेशर से चेक किया गया है। यह टेस्ट पूरा हो गया है और कहीं भी किसी प्रकार की लीकेज नहीं पाई गई है।

अभी एक टेस्ट सेक्टर नौ से सेक्टर पांच और एक टेस्ट सेक्टर पांच से आगे की लाइन का किया जाएगा। यह पाइप लाइन पहले ही डाली जा चुकी है, ताकि इससे पानी की आपूर्ति शुरू करने में अनावश्यक देरी न हो। पाइप लाइन बिछाने के काम में लगे हुडा अधिकारियों ने कहीं भी किसी प्रकार की रुकावट की संभावना से इंकार किया है।
विज्ञापन


आने वाले साल 2017 की गर्मियों से पहले शहर में 24 घंटे भरपूर पेयजल आपूर्ति करने की व्यवस्था कर ली जाएगी। इस व्यवस्था के तहत शहर में पानी के मीटर लगाने और मास्टर पेयजल लाइन से पानी के कनेक्शन काटने का भी प्रस्ताव है, ताकि पानी की चोरी, लीकेज और पानी का दुरुपयोग रोका जा सके। शहरवासियों को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।-उमेश अग्रवाल, विधायक, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें