फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार खत्म, पहली फ्लाइट होगी पिथौरागढ़ के लिए

Thu, 03 Oct 2019 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
hindon airport - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सात माह से हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार खत्म हो गया है। 11 अक्तूबर को हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान पहला उड़ान भरेगा। हालांकि अभी उड़ान का समय तय नहीं हुआ है, यह भी जल्द ही तय होगा। इसकी पुष्टि स्वयं हिंडन एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने की है।

विज्ञापन


बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार लोग आठ मार्च के बाद से ही कर रहे हैं। पिछले 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद यह घोषणा हुई थी कि अप्रैल से ही उड़ानें शुरू हो जाएंगी। अब सात माह बाद यहां से उड़ान सेवा मिलना सुनिश्चित हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और देहरादून के बाद हिंडन एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए फ्लाइट्स मिल सकेंगी। 

हिंडन एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि 11 अक्तूबर को एयरपोर्ट से नौ सीटर विमान पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि अभी उड़ान का समय तय नहीं किया गया है। जल्द ही एयरलाइन की ओर से समय तय किया जाएगा। इसके बाद कर्नाटक के हुबली और गुलबर्ग का सफर यहां से हो सकेगा, हालांकि उसकी तारीख अभी तय नहीं है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए किराया ढाई हजार रुपया होगा। बता दें कि हैरिटेज एविएशन कंपनी ने पूर्व में ही हिंडन से देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान उड़ाने पर सहमति जता दी थी। अब स्टार एयरवेज ने भी यहां से कर्नाटक के लिए उड़ान शुरू करने की बात कही है। 

गौरतलब है कि हिंडन एयरपोर्ट से हवाई उड़ान से गाजियाबाद के साथ ही पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर के नागरिकों को बेहद सुविधा मिलेगी। अभी तक फ्लाइट पकड़ने के लिए सभी को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाना पड़ता था। 

हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों को भरेंगे उड़ा
पिथौरागढ़, देहरादून, हुबली और गुलबर्गा के बाद हिमाचल के शिमला, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, गुजरात के जामनगर, महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के कन्नूर के लिए यहां से उड़ान मिल सकेंगी। 

पुलिस चौकी और ट्रैफिक, पार्किंग पर सितंबर में हुई थी बैठक
उड़ान की तैयारी में एयरपोर्ट अधिकारी के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जुटे हैं। 6 सितंबर को हिंडन एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों की बैठक हुई थी। 

बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा, एंट्री प्वाइंट, स्मूद ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था पर चर्चा हुई थी। यह भी तय हुआ था कि सुरक्षा के लिए 55 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाएगा, ताकि वह यहां से फ्लाइट लेने वाले लोगों से अंग्रेजी में बात कर सकें और उनकी मदद कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें