फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो कैंपस: पहली कटऑफ 20 जून, दाखिले को मिलेंगे तीन दिन

Sun, 02 Jun 2019 05:22 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- डीयू प्रशासन ने कट ऑफ का शेड्यूल किया तैयार
- पहली कट ऑफ 20 जून को, दाखिले के लिए मिलेंगे तीन दिन
- दाखिले की मंजूरी होने के बाद फीस भुगतान लिंक सक्रिय होगा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉलेजों में दाखिले के लिए आने वाली पांचों कट ऑफ का शेड्यूल तैयार कर लिया है। पहली कट ऑफ 20 जून को जारी होगी। हर कट ऑफ के तहत छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। प्रिंसिपल द्वारा ऑनलाइन दाखिला मंजूरी दिए जाने के बाद ही फीस भुगतान लिंक सक्रिय होगा। इस पर जाकर छात्र को अपनी फीस का भुगतान करना होगा। इसका लिंक दाखिला लेने के अगले दिन के 3 बजे तक सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने अब तक पहली कट ऑफ की तिथि ही जारी की थी। अब पांचों कट ऑफ का शेड्यूल फाइनल कर उसे जारी कर दिया गया है। पांचवीं कट ऑफ 9 जुलाई को जारी होगी जिसके तहत 11 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकेगा।

सीटें खाली रहने पर आगे भी कट ऑफ निकाली जा सकती है। प्रशासन ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि छात्रों को अनिवार्य मूल दस्तावेज दाखिले के समय प्रस्तुत करने हैं। इनका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। जिन दस्तावेज को ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया जा सकेगा वह मूल दस्तावेज छात्रों को फॉरेसिंक सत्यापन के लिए यूजी दाखिले के अंतिम दिन से एक सप्ताह के भीतर जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें