फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहला बैंक्वेट हॉल बना कोरोना केंद्र, निरीक्षण को दौरान बोले केजरीवाल- केंद्र का आदेश सही नहीं

Thu, 25 Jun 2020 09:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और सिसोदिया... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के सामने पहला बैंक्वेट हॉल कोरोना सेंटर के रूप में तैयार हो चुका है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 100 बेड के केंद्र का दौरा किया। 

विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल के चिकित्सीय अधिकारी भी मौजूद रहे। इस केंद्र को लोकनायक अस्पताल से जोड़ा गया है। यहां कोरोना के हल्का असर वाले मरीजों को रखा जाएगा। हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। ऐसे कई बैंक्वेट हॉल कोरोना केंद्र के रूप में तब्दील किए जाएंगे। डॉक्टर फॉर यू एनजीओ की सहायता से यहां मरीजों की देखभाल होगी। 

केंद्र का आदेश सही नहीं : केजरीवाल 
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना मरीजों के लिए  केंद्र द्वारा जारी किए गए आदेश को लेकर सवाल उठाए। कहा, मुझे कोरोना के हल्के और बिना लक्षण वाले कई लोगों के फोन आ चुके हैं। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने सभी कोविड मरीजों को हेल्थ असेसमेंट के लिए कोरोना केयर सेंटर भेजने का जो यह नया आदेश निकाला है, वह सही नहीं है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार तेज बुखार और खराब तबीयत वाले मरीजों को लंबी कतारों में क्यों खड़ा करना चाहती है? उन्होंने कहा कि केंद्र ने जिस भी कारण से यह आदेश जारी किया है। हो सकता है कि कोई गलतफहमी रही हो, अब उस आर्डर को वापस ले लेना चाहिए। जहां तक हेल्थ असेसमेंट की बात है, दिल्ली सरकार ने नियमों के अनुसार डॉक्टरों की टीम कोरोना मरीजों के घर जाकर यह काम कर रही है।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 13500 में से अभी 6200 बेड इस्तेमाल हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4 हजार मरीज बढ़े हैं, लेकिन अतिरिक्त बेड की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सभी कोविड मरीजों को क्वारंटीन केंद्र जाकर जांच कराने की बाध्यता के आदेश को वापस ले लेना चाहिए, यह व्यवस्था ठीक नहीं है। 

सीएम ने कहा कि जिन मरीजों को आईसीयू में जाने की जरूरत नहीं है, वे मरीज यहां रह सकते हैं। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर होती है, तो उसे तुरंत सड़क पार स्थित लोकनायक अस्पताल में लेकर जाया जा सकता है। इस तरह का यह पहला बैंक्वेट हाल शुरू हो रहा है। 

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले सप्ताह हम लोगों ने होटलों में लगभग 3 हजार बेड इस तरह के शुरू किए हैं और उन होटलों को हमने प्राइवेट अस्पतालों से संबद्ध किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना काफी गंभीर नहीं है। लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं लेकिन वह अपने घर पर ठीक हो रहे हैं और नए बेड की जरूरत नहीं पड़ रही है। 

साथ ही पिछले कुछ दिनों से जितने मरीज ठीक हो कर घर जा रहे हैं, उतने ही अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इसलिए बेड में स्थिरता नजर आ रही है। बावजूद इसके जल्द ही दिल्ली के और भी कई और बैंक्वेट हॉल में कोरोना केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा भी और भी कई तरीके से बेड बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें