कोरोना महामारी के कारण सरकारी स्कूलों के गेस्ट शिक्षकों के सामने पेट पालने की परेशानी खड़ी हो गयी। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले कई गेस्ट शिक्षक पंक्चर बनाने, सब्जी बेचने और खेतीबाड़ी का काम करने में लगे हैं। कारण ये है कि उन्हें 8 मई के बाद से सैलेरी नही मिली है।
स्कूल भी उन्हें उनकी सेवाओं के लिए बुला नही रहे। इस कारण से वह अधिक परेशानी में है। ऐसे में वह मजबूरी के चलते ऐसे काम करने को मजबूर हो रहे है। दिल्ली के सर्वोदय बाल विद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाने वाले वजीर सिंह इन दिनों सब्जी का ठेला लगा कर रोजी रोटी कमा रहे हैं।