कोर्ट के समक्ष शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि पुलिस को शिकायत करने के बाद यह वीडियो फेसबुक से हटा दिया गया था, लेकिन पुलिस चाहती तो दोबारा हासिल किया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शिकायत दायर कर दिल्ली बार एसोसिएशन के अतिरिक्त सचिव अजय अत्री, संयुक्त सचिव मनीष शर्मा, यशप मेहता, अखिलेश भारद्वाज, महाराज सिंह डेढा, प्रेम प्रकाश सोनी, एसआई विशन कुमार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि तीस हजारी अदालत में सुरक्षा की धज्जियां पिछले काफी समय से उड़ाई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले एक नाबालिग ने एक गैंगस्टर को गोली मार दी थी। इसके अलावा कोर्ट बिल्डिंग के अंदर एक शख्स ने चाकू मारकर अपनी पत्नी व बेटे को घायल कर दिया था।