फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फेसबुक लाइव वीडियो ने खोली तीस हजारी कोर्ट परिसर में सुरक्षा की पोल

Mon, 09 Jul 2018 09:55 AM IST
धीरज कुमार बेनीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर 2017 की शाम तीस हजारी कोर्ट में बार के दो पदाधिकारियों ने कथित रूप से गोलीबारी की थी। इतना ही नहीं, इनमें से एक नेता ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की लाइव वीडियो को फेसबुक पर शेयर भी किया था। अदालत में एक शिकायत दायर कर यह आरोप लगाया गया है। अदालत ने शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।  

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी बाबरू भान ने वरुण शर्मा की शिकायत पर एसएचओ सब्जी मंडी को 18 जुलाई तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने फेसबुक लाइव वीडियो देखकर पुलिस को तीन जनवरी 2018 को यह शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

कोर्ट के समक्ष शिकायत पर जिरह करते हुए अधिवक्ता दीपक शर्मा ने कहा इस शिकायत की जांच का जिम्मा एसआई विशन कुमार को सौंपा गया था। जांच अधिकारी ने दो वकीलों
विज्ञापन

महाराज सिंह डेढ़ा व प्रेम प्रकाश सोनी के बयान के आधार पर जांच बंद कर दी थी। इन वकीलों ने झूठा बयान दिया था, क्योंकि घटना वाले दिन यह दोनों कोर्ट परिसर में मौजूद नहीं
थे। इस बात की पुष्टि उनकी मोबाइल लोकेशन से हो सकती है।  

Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि पुलिस को शिकायत करने के बाद यह वीडियो फेसबुक से हटा दिया गया था, लेकिन पुलिस चाहती तो दोबारा हासिल किया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शिकायत दायर कर दिल्ली बार एसोसिएशन के अतिरिक्त सचिव अजय अत्री, संयुक्त सचिव मनीष शर्मा, यशप मेहता, अखिलेश भारद्वाज, महाराज सिंह डेढा, प्रेम प्रकाश सोनी, एसआई विशन कुमार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।  

गौरतलब है कि तीस हजारी अदालत में सुरक्षा की धज्जियां पिछले काफी समय से उड़ाई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले एक नाबालिग ने एक गैंगस्टर को गोली मार दी थी। इसके अलावा कोर्ट बिल्डिंग के अंदर एक शख्स ने चाकू मारकर अपनी पत्नी व बेटे को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें