फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर के झुप्पा गांव में खनन माफियाओं ने रविवार रात पुलिस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं पुलिस की जीप पर जेसीबी और ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दारोगा और सिपाहियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार रात जेवर कोतवाली के दारोगा सत्यपाल सिंह जीप से गश्त कर रहे थे।

खुद पहुंचे थे या बुलाया गया था?

गश्त के दौरान पुलिस को कुछ सूत्रों से सूचना मिली कि झुप्पा गांव के पास यमुना खादर में माफियाओं द्वारा बालू का अवैध खनन किया जा रहा है।

इसके बाद खनन माफियों की शक्ति का अंदाजा लगाए बगैर दारोगा सत्यपाल सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर जेसीबी और एक ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद जो हुआ वह फिरोबाद में हुई घटना बिल्कुल कम नहीं है। अंतर बस इतना है कि यहां दारोगा अपने सिपाहियों के साथ मौके से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।

पीछे से चढ़ा दिए जीप पर ट्रक्टर

पुलिसवालों मिली जानकारी पर मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और उस पर सवार चार लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने लेजाने लगे।

लेकिन तभी पीछे-पीछे चल रहे ट्रैक्टर और जेसीबी के चालकों ने अचानक फायर करके दोनों वाहनों को जीप पर चढ़ाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बचने का प्रयास किया और जैसे ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई करते, उसी समय जीप बालू में धंस गई।
विज्ञापन

किसी तरह बालू से जीप निकाल भागे

आरोपियों के आने से पहले ही जीप निकल गई तो पुलिस ने भाग कर जान बचाई। दारोगा सत्यपाल सिंह की तहरीर पर झुप्पा निवासी जयप्रकाश और बबली के अलावा पलवल (हरियाणा) निवासी कपिल और पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जिन आरोपियों ने पुलिस जीप हमला करने का प्रयास किया है उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें