फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रेस्तरां में घुसकर मैनेजर को मारी गोलियां, मालिक बाल-बाल बचा, मची अफरातफरी

Mon, 27 May 2019 06:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के करोलबाग इलाके में शनिवार देर रात एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर रेस्तरां में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुई गोलीबारी से खाना खाने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। दो गोलियां रेस्तरां मैनेजर आकाश (25) के पेट में जा लगी। बदमाशों ने रेस्तरां मालिक मोहित (33) पर भी गोलियां चलाई। हमले में वह बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


आकाश को बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेस्तरां मालिक का आरोप है कि हमला मुकरी उर्फ कुणाल नामक बदमाश ने किया है। आरोपी रेस्तरां में मुफ्त में खाना खाने व रौब गालिब करने जाता था। पिछले दिनों उसे रेस्तरां से निकलवा दिया गया था, इसलिए उसने हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेेज खंगालकर  मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, करोलबाग के चना मार्केट में केशवपुरम निवासी मोहित इवेंट्स व हाइड आउट कैफे के नाम से अपना रेस्तरां चलाते हैं। रैगरपुर, करोलबाग निवासी आकाश करीब एक साल से रेस्तरां में मैनेजर है। मोहित खुद भी काम देखता है, जबकि मोहित की गैर मौजूदगी में सारा काम आकाश संभालता है। आरोप है कि रात करीब 11.15 बजे मुकरी अपने एक साथी के साथ रेस्तरां पहुंचा। इस दौरान उसने मैनेजर को बुलाया और कुछ बात करने की बात कहकर आकाश के कंधे पर हाथ रखकर बाहर ले गया। कुछ देर बाद आकाश शोर मचाते हुए अंदर की ओर भागा। उसके पीछे पिस्टल लेकर मुकरी भी अंदर घुस गया। आरोपी ने रेस्तरां में बैठे लोगों की ओर पिस्टल तान दी। इस दौरान मुकरी ने आकाश पर 4-5 गोलियां चला दी।
विज्ञापन


दो गोलियां आकाश के पेट में लगी। इस बीच मोहित ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपी ने मोहित पर भी गोलियां चलाई। करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाने के बाद बदमाश धमकी देकर भाग निकले। गोलीबारी के बीच रेस्तरां में अफरातफरी मच गई। एक ग्राहक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर, मोहित आकाश को बीएल कपूर अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज जारी है। मोहित ने पुलिस को दिए बयान में आरोपी मुकरी पर मुफ्त खाना खाने और रौब जमाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर हमला किया गया। पुलिस ने रेस्तरां से कई खोखे बरामद किए। पुलिस ने आधा दर्जन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें