कृष्णा नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक एसके बग्गा के घर पास कार सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को निशाना बनाकर खूब हंगामा किया।
बदमाशों ने कारोबारी के घर के बाहर कई राउंड हवाई फायरिंग की। घर के अंदर बियर की बोतलें भी फेंकी गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश कार समेत मौके से फरार हो गए।
पास में लगे सीसीटीवी कैमरे सारी वारदात कैद हुई। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है।