फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पूर्व विधायक को मारा, अब उसके भाई का कत्ल करने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनेलो से नजफगढ़ के निगम पार्षद व एक समय गैंगस्टर रहे किशन पहलवान पर हमला करने की फिराक में घूम रहे गैंगस्टर विक्कीझड़ोदिया को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया ने बताया कि विकास डागर उर्फ विक्की झड़ोदिया पूर्व विधायक भरत सिंह पर जानलेवा हमला करने और परमा की हत्या के मामले में जेल में था और उसे दो दिन का पेरोल मिला था।

उसे 21 अप्रैल, 2015 को जेल जाना था, मगर वह पेरोल जंप कर गया। इसके बाद वह भरत सिंह के भाई किशन पहलवान पर हमला करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों के इंतजाम में लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा

इसके लिए विक्की झड़ोदिया ने मोहन गार्डन उत्तम नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसी तरह आरोपी ने 23 अप्रैल को दिचाऊ कलां के व्यवसायी सरवर को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

रंगदारी नहीं देने पर विक्की ने वीरेंद्र सेहरावत, पवन और हैप्पी के साथ मिलकर व्यवसायी सरवर के घर पर फायरिंग की थी। 23 अप्रैल को ही विक्की ने टिकरी कलां के व्यवसायी से फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

बाबा हरिदास नगर में रंगदारी नहीं देने पर 13 जुलाई को व्यवसायी के घर पर फायरिंग कर दी थी। रंगदारी नहीं देने पर उत्तम नगर के व्यवसायी के घर पर 14 जुलाई को फायरिंग की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विक्की की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

हवलदार अनिल दलाल, कमल सिंह व राजेंद्र सिंह हुड्डा को 26 अगस्त को सूचना मिली थी कि विक्की अपने साथियों के साथ हरियाणा से कुतुबगढ़ गांव होकर दिल्ली आएगा। इस सूचना केबाद इंस्पेक्टर संजय नागपाल, एसआई सुरेंद्र, हवलदार राजेंद्र हुड्डा आदि की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने कंझावला चौक पर बदमाशों को गाड़ी को रुकने के लिए मजबूर कर दिया।

विक्की ने गाड़ी से बाहर आते ही पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। आखिरकार पुलिस ने विक्की झड़ोदिया को उसके दो साथी अमित उर्फ मिता और मनीष उर्फ मोनू के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पांच कारतूस, .32 बोर की विदेशी पिस्टल, छह कारतूस के साथ चार देशी कट्टा और एंडेवर गाड़ी बरामद हुई है।

गांव झड़ौदा कलां, नजफगढ़ निवासी विक्की(31) ने एमबीए किया हुआ है। इसने अपने साथी सुमीत डागर, कुलदीप, वीरेंद्र सेहरावत उर्फ भोलू व अन्य के साथ दो जून, 2012 को उस समय केनजफगढ़ के विधायक भरत सिंह पर जानलेवा हमला किया था।

इस मामले में भरत सिंह बुरी तरह घायल हो गया था। इस मामले में स्पेशल सेल ने विक्की को गिरफ्तार किया था। वह पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें